नई दिल्ली : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं और उनका यह दौरा राज्य की राजनीति के लिहाज़ से काफी अहम माना जा रहा है। शुक्रवार को उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के केशव कुंज मुख्यालय में करीब दो घंटे तक वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक बैठक में राज्य में बोर्ड-निगमों में लंबित नियुक्तियां, संगठनात्मक बदलाव और राजनीतिक रणनीति जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई।
राज्य में कई बोर्डों और निगमों में पद खाली पड़े हैं, जिन पर लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा की जा रही है।
इस बैठक को संगठन की नई रणनीति के तहत देखा जा रहा है।
RSS के नेताओं से सीएम की बातचीत का उद्देश्य सामंजस्य और नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप देना है।
जल्द ही इन पदों पर योग्य नेताओं और कार्यकर्ताओं की तैनाती हो सकती है।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार रात लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से भी मुलाकात की थी।
शनिवार को वह पहुंचे भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय, जहां उन्होंने
भाजपा संगठन महामंत्री बीएल संतोष से लगभग 50 मिनट तक बैठक की।
इस बातचीत को भी संगठनात्मक बदलाव और आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति से जोड़ा जा रहा है।
मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा न सिर्फ राजनीतिक नियुक्तियों, बल्कि आने वाले समय में
पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत करने,
संगठन में नए चेहरों को जगह देने,
और गुटबाज़ी से बाहर निकलने की रणनीति तय करने में सहायक साबित हो सकता है।
राजस्थान की राजनीति में बोर्ड और निगमों में नियुक्तियों को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही थीं। अब मुख्यमंत्री के RSS और BJP के केंद्रीय नेताओं से मुलाकातों के बाद यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। इन बैठकों के ज़रिए भाजपा नेतृत्व राज्य संगठन को मज़बूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहा है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.