Download App Now Register Now

राजस्थान के DGP यूआर साहू होंगे RPSC के चेयरमैन:पीएम मोदी तक अच्छा फीडबैक को भी कारण माना जा रहा, अब नए महानिदेशक आएंगे

राजस्थान के डीजीपी उत्कल रंजन (यूआर) साहू को राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) का अध्यक्ष बनाया गया है। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने इसका आदेश जारी कर दिया है। साहू की जगह अब प्रदेश में नए डीजीपी की नियुक्ति होगी। ओडिशा के रहने वाले यूआर साहू 1988 बैच के IPS अधिकारी हैं। 11 फरवरी 2024 को राजस्थान के डीजीपी बनाए गए थे। साहू की छवि ईमानदार पुलिस अफसर की रही है।

पिछले साल अगस्त में खाली हुआ था पद

RPSC अध्यक्ष पद पर संजय श्रोत्रिय का कार्यकाल 1 अगस्त 2024 को खत्म हो गया था। मेंबर कैलाशचन्द मीणा को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था। पिछले 10 महीने से कार्यवाहक अध्यक्ष के भरोसे ही काम चल रहा था। अब 10 महीने बाद फुल टाइम अध्यक्ष की नियुक्ति हुई है।

 

पीएम मोदी के बीकानेर दौरे के समय मिले थे संकेत

यूआर साहू इंटेलिजेंस में लंबे समय तक रहे हैं। उनकी निर्विवाद और साइलेंट परफॉर्मर की छवि से केंद्र और पीएमओ तक भी उनके बारे में अच्छी राय रहती है। पीएम नरेंद्र मोदी के हालिया बीकानेर दौरे को नजदीक से देखने वालों को इसके संकेत मिल गए थे।

साहू प्रोटोकॉल के तहत पीएम की अगवानी में गए थे और बाकी जगह भी साथ थे। साहू को RPSC की जिम्मेदारी देने के पीछे पीएम मोदी तक उनके बारे में अच्छे फीडबैक को भी एक कारण माना जा रहा है।

राजस्थान दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और DGP यूआर साहू की मुलाकात कुछ इस अंदाज में हुई थी।

राजस्थान दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और DGP यूआर साहू की मुलाकात कुछ इस अंदाज में हुई थी।

 

61 साल के हैं साहू, एक साल अध्यक्ष रहेंगे

RPSC अध्यक्ष और मेंबर 62 साल तक की उम्र तक पद पर रह सकते हैं। यूआर साहू की जन्मतिथि 20 जून 1964 है। अभी वे 61 साल के हैं। अगले साल जून तक उनका कार्यकाल रहेगा। वे एक साल इस पद पर रहेंगे।

पहले कुछ समय कार्यवाहक अध्यक्ष रहे

इससे पहले अध्यक्ष रहे डॉ. भूपेन्द्र यादव 1 दिसम्बर 2021 को रिटायर्ड हुए थे। इसके बाद आयोग सदस्य डॉ. शिव सिंह राठौड़ को 2 दिसम्बर 2021 से 29 जनवरी 2022 तक और डॉ. जसवंत सिंह राठी 1 फरवरी 2022 से 16 फरवरी 2022 तक कार्यवाहक अध्यक्ष रहे थे। इसके बाद सरकार ने संजय श्रोत्रिय को अध्यक्ष नियुक्त किया था।

राजस्थान लोक सेवा आयोग अध्यक्ष पद पर 10 महीने बाद नियुक्ति की गई है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग अध्यक्ष पद पर 10 महीने बाद नियुक्ति की गई है।

 

साहू के सामने RPSC की साख को बहाल करने की चुनौती

यूआर साहू के सामने RPSC अध्यक्ष के तौर पर बहुत सी चुनौतियां हैं। पेपर लीक, पक्षपात, भाई-भतीजावाद और रिश्वत के आरोपों को लेकर इस संस्था की साख खराब हुई है। संस्था की चयन प्रकिया से लेकर कार्यप्रणाली पर पिछले लंबे समय से सवाल उठ रहे हैं। साहू के सामने इस संस्था की साख को फिर से बहाल करने और लोगों में भरोसा कायम करने की चुनौती रहेगी।

RPSC के पास अब RAS और बड़े पदों की भर्ती परीक्षाओं का जिम्मा है। पिछले लंबे समय से हर परीक्षा के पेपर से लेकर इंटरव्यू तक सवालों के घेरे में रही हैं। इन परीक्षाओं को लेकर हाईकोर्ट में ढेरों याचिकाएं लगी हुई हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान के कांग्रेस नेता का पूर्व PA निकला पाकिस्तानी जासूस: सरकारी कर्मचारी शकूर खान गिरफ्तार, पाक अधिकारी और यूट्यूबर से था संपर्क | पंजाब और राजस्थान के राज्यपाल 4-5 जून को उदयपुर में: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हीरक जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा | महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अरूणा गौड़ ने थामा बीजेपी का दामन: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से हुईं प्रेरित, 200 से अधिक महिलाओं के साथ जॉइन की बीजेपी | राजस्थान राजनीति: जोधपुर में अशोक गहलोत का डोनाल्ड ट्रंप पर हमला, कहा- 'कश्मीर मुद्दे पर कोई पंचायती ना करे' | बीकानेर में गरजे पीएम मोदी: "भारत पर आतंकी हमला हुआ तो शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी" | SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल |