जयपुरः पुरी स्थित जगन्नाथ दर्शन चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश किया है। ट्रस्ट ने जयपुर निवासी, दूरदर्शन के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ओ.पी. राजपुरोहित को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके नेतृत्व में ट्रस्ट राज्यभर जनसेवा कार्यक्रमों का विस्तार करेगा, साथ ही गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों तक सुविधाएँ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
जगन्नाथ दर्शन चैरिटेबल ट्रस्ट ने आदेश जारी किया कि ओ.पी. राजपुरोहित राज्य स्तरीय कार्यक्रमों, स्वास्थ्य शिविरों, शैक्षिक पहलों, गरीब परिवारों की मदद सहित अनेक जनकल्याण कार्यक्रमों की योजना व क्रियान्वयन का नेतृत्व करेंगे। उनके अनुभवी मार्गदर्शन में ट्रस्ट अधिक लोगों तक पहुंचेगा, उनके जीवनस्तर सुधारने का प्रयास किया जाएगा।
राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर ओपी राजपुरोहित ने ट्रस्ट द्वारा जताई गई आस्था पर आभार किया। उन्होंने कहा, “जगन्नाथ दर्शन चैरिटेबल ट्रस्ट ने जो जिम्मेदारी दी है, उसको पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ऊर्जा के साथ निभाऊँगा। मेरा प्रयास रहेगा कि अधिक लोगों तक स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन जीने की मूल सुविधाएँ पहुंचे।”
ट्रस्ट ने विश्वास किया है कि ओपी राजपुरोहित अपने अनुभव, संपर्क और नेतृत्व कौशल से चैरिटेबल कार्यक्रमों का सफल संचालन करेंगे, साथ ही अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचेगा।
जगन्नाथ दर्शन चैरिटेबल ट्रस्ट ने तय किया है कि राज्यभर स्वास्थ्य शिविर, शैक्षिक कार्यक्रम, गरीबों तक भोजन, वस्त्र इत्यादि प्रदान किए जाएंगे, साथ ही पर्यावरण संरक्षण, गरीब बच्चों की छात्रवृत्ति, विधवा महिलाओं व निराश्रितों की मदद जैसे कार्यक्रम भी गति पकड़ेंगे।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.