भूपेंद्र यादव ने कार्यक्रम में संबोधित किया कि बदलते पर्यावरण ने सूखा और मरुस्थलीकरण जैसे संकट अधिक किया हैं। इसका मुकाबला तभी किया जा सकता है जब हम अधिक हरियाली फैलाकर, जैव विविधता की रक्षा करके, परंपरागत ज्ञान अपनाकर पर्यावरण अनुकूल जीवन जीने लगें।
केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम से इतर बातचीत में ओबीसी आरक्षण पर कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने OBC वर्ग की अनदेखी की थी, जबकि उनके शासन से बाहर होने पर ही ओबीसी आरक्षण लागू किया गया था। इसका श्रेय भाजपा शासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियोंको दिया जाना चाहिए, जिन्होंने OBC वर्ग के कल्याण पर विशेष जोर दिया।
भूपेंद्र यादव ने सूखा प्रभावित क्षेत्रों में अधिक वनरोपण, चेकडैम्स, वाटर शेड कार्यक्रम, जैव विविधता पार्क और सूखाग्रस्त गांवों तक सुविधाएँ पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने लोगों से पर्यावरण सुरक्षा कार्यक्रमों में अधिक सहभागिता की अपील किया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.