लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का प्रथम सत्र आज से शुरू हो गया है। इसे देखते हुए राजधानी लखनऊ में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विधानसभा और लोकभवन के आसपास के इलाकों में यातायात पुलिस ने अगले 10 दिनों के लिए बड़ा डायवर्जन प्लान लागू किया है।
इस दौरान हजरतगंज, विधानसभा, राजभवन और आसपास के प्रमुख मार्गों पर सामान्य यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपना रूट देखकर ही यात्रा करें।
यातायात पुलिस के अनुसार, निम्नलिखित मार्गों पर आम वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी—
बंदरियाबाग चौराहा से राजभवन, डीएसओ, हजरतगंज, जीपीओ और विधानसभा की ओर यातायात प्रतिबंधित
डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क और विधानसभा मार्ग बंद
रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा होते हुए हजरतगंज जाने पर रोक
सिकंदरबाग चौराहा से हजरतगंज और विधानसभा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे
परिवर्तन चौक और हिंदी संस्थान तिराहा से विधानसभा जाने वाले रास्ते पूरी तरह बंद
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है—
कैंट रोड
गोल्फ क्लब चौराहा
1090 चौराहा (गांधी सेतु)
चिरैयाझील
कैसरबाग
लालबत्ती चौराहा
मेफेयर तिराहा
बर्लिंग्टन चौराहा
इन रास्तों से शहर के विभिन्न हिस्सों में आवाजाही की जा सकेगी।
महानगर, चारबाग और गोमतीनगर की ओर से आने वाली रोडवेज और सिटी बसों को हजरतगंज और विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
ये बसें अब
बैकुंठधाम
1090 चौराहा
संकल्प वाटिका ओवरब्रिज
चिरैयाझील
कैसरबाग
के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि
एम्बुलेंस
फायर ब्रिगेड
शव वाहन
स्कूली और चिकित्सकीय सेवाओं से जुड़े वाहन
को आवश्यकता पड़ने पर प्रतिबंधित मार्गों से गुजरने की अनुमति दी जाएगी।
इसके लिए नागरिक ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।
विधानसभा सत्र के चलते लखनऊ में अगले 10 दिन तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। आम जनता को जाम और असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेना जरूरी है। प्रशासन ने सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि नियमों का पालन करने से शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.