जयपुर। देशभर में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में राजस्थान में भी 26 जनवरी को भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर राजस्थान पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा की ओर से पुलिस मुख्यालय परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के 45 उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी और मंत्रालयिक कर्मचारी सम्मानित किए जाएंगे।
महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) एस. परिमला द्वारा जारी आदेशों के अनुसार चयनित अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय से स्वीकृत उत्कृष्ट सेवा पदक और अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही डीजीपी डिस्क और प्रशस्ति-रोल देकर उनके कर्तव्यनिष्ठ और सराहनीय कार्यों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में राजस्थान पुलिस के कई वरिष्ठ और आला अधिकारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए नवाजा जाएगा। सम्मानित होने वालों में डीजीपी एसीबी गोविंद गुप्ता, एडीजी एस. सेंगाथिर, बिपिन कुमार पाण्डेय, आलोक कुमार वशिष्ठ, संयुक्त सचिव राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) नई दिल्ली, लता मनोज कुमार, प्रफुल्ल कुमार, महानिरीक्षक पुलिस सीआईएसएफ नई दिल्ली नवज्योति गोगोई, विकास कुमार, अजयपाल लांबा, अंशुमन भौमिया, राहुल प्रकाश, अनिल कुमार टांक और डॉ. रवि शामिल हैं।
सम्मान सूची में उप महानिरीक्षक पुलिस अजय सिंह, प्रदीप मोहन शर्मा, दीपक भार्गव, विकास शर्मा, मनोज कुमार, आनंद शर्मा, राजन दुष्यंत और शंकर दत्त शर्मा के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी, डॉ. दीपक यादव (उप सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय, भारत सरकार), हर्ष वर्धन अग्रवाल, राजर्षि राज वर्मा, ज्येष्ठा मैत्रयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनस्वी चौधरी, सुनीता मीना और वित्तीय सलाहकार डॉ. प्रीति शर्मा को भी सम्मानित किया जाएगा।
पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली की मजबूत कड़ी माने जाने वाले मंत्रालयिक संवर्ग के 16 अधिकारियों और कर्मचारियों को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इनमें अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अंजू शर्मा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, अजय सिंह जेफ, महेंद्र सिंह सोलंकी, देवकिशोर, वरिष्ठ सहायक भगवत सिंह मीना, गिरीश पाल सिंह, नयन राणावत, विजय सिंह भाटी, द्रोपति स्वामी, भूपेंद्र सिंह, गणेश राम बिजारणियां, कनिष्ठ सहायक सुमित गोदारा, सीता जाखड़, मोहित व्यास और राहुल यादव शामिल हैं।
सम्मानित होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को 26 जनवरी को सुबह 7:30 बजे पुलिस मुख्यालय परिसर में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। यह समारोह राजस्थान पुलिस की कार्यकुशलता, समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक बनेगा।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित यह सम्मान समारोह न केवल पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को भी उजागर करेगा। यह आयोजन राजस्थान पुलिस के उत्कृष्ट कार्यों को सार्वजनिक रूप से सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.