Download App Now Register Now

दौसा को मिली नई कलेक्टर: डॉ. सौम्या झा की एंट्री, देवेन्द्र कुमार का नागौर ट्रांसफर

राजस्थान सरकार: ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस बड़े बदलाव के तहत दौसा जिले को नई कलेक्टर मिल गई हैं। 2017 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. सौम्या झा को दौसा का नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जबकि वर्तमान कलेक्टर देवेन्द्र कुमार का तबादला नागौर जिले में कर दिया गया है।

डॉ. सौम्या झा एक अनुभवी और प्रभावशाली प्रशासनिक अधिकारी मानी जाती हैं। इससे पहले वे चिकित्सा विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत थीं, जहां उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र की उनकी गहरी समझ को देखते हुए सरकार ने उन्हें दौसा जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपी है।

डॉ. झा का प्रशासनिक सफर काफी मजबूत रहा है। वे इससे पहले टोंक जिले की कलेक्टर भी रह चुकी हैं, जहां उनके कार्यकाल को काफी प्रभावी माना गया था। टोंक में उन्होंने कई विकास योजनाओं को तेजी से लागू किया और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत किया। यही कारण है कि दौसा में उनकी नियुक्ति से भी प्रशासनिक कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

डॉ. सौम्या झा मूल रूप से मध्यप्रदेश की निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 58वीं रैंक हासिल कर आईएएस अधिकारी बनने का सपना पूरा किया। प्रारंभ में उन्हें हिमाचल प्रदेश कैडर मिला था, लेकिन बाद में राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी अक्षय गोदारा से विवाह के बाद उन्होंने अपना कैडर बदलवाकर राजस्थान करवा लिया।

राजस्थान में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। जयपुर जिला परिषद में सीईओ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने ग्रामीण विकास योजनाओं को गति दी। इसके अलावा उदयपुर के गिर्वा क्षेत्र और अन्य जगहों पर एसडीएम के रूप में भी उन्होंने प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाईं। टोंक जिला परिषद की सीईओ रहने के बाद 9 जनवरी 2024 को उन्होंने टोंक जिले के कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभाला था।

वहीं, देवेन्द्र कुमार यादव का कार्यकाल भी दौसा में काफी प्रभावी रहा। उन्होंने लगभग 26 महीने तक जिले की कमान संभाली। उनके कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा, लोकसभा चुनाव और कई बड़े सरकारी आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुए। अब उन्हें नागौर जिले का कलेक्टर बनाया गया है, जहां वे नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

राज्य सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को आगामी योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों को गति देने के रूप में देखा जा रहा है। नई तैनातियों के जरिए सरकार ने जिलों में प्रशासनिक मजबूती और विकास कार्यों में तेजी लाने का संकेत दिया है।

दौसा में डॉ. सौम्या झा की नियुक्ति को लेकर स्थानीय स्तर पर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोगों को उम्मीद है कि उनके अनुभव और कार्यशैली से जिले में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी और प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

Written By

Rajat Kumar RK

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं | भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया... | मुकेश मिश्रा बने इंडियन मीडिया काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, रतीराम गुर्जर को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा; भाजपा ने कहा – I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट | लाल किले से 'नए भारत' का आगाज: पीएम मोदी देंगे 12वां ऐतिहासिक भाषण, 5000 खास मेहमान बनेंगे गवाह | PM मोदी बोले: पुणे जैसा पटना और मुंबई जैसा मोतिहारी बनेगा, पहली नौकरी पर सरकार देगी ₹15 हजार | प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ, एनटीपीसी निवेश से ऊर्जा क्षेत्र को भी मिलेगी रफ्तार: अमित शाह | राजस्थान में सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका: 50 हजार कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, नई भर्तियों में 100% पद बढ़े |