Download App Now Register Now

जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई!

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की कार्रवाई अब सवालों के घेरे में नजर आ रही है। ग्राम सुमेल बेनाडा की ढाणी स्थित जेडीए स्वामित्व की भूमि खसरा नम्बर 208/1 पर पहले अवैध कॉलोनी काटी गई, फिर जेडीए ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की, लेकिन हैरानी की बात यह है कि उसी जमीन पर आज फिर भारी संख्या में अवैध मकानों का निर्माण धड़ल्ले से जारी है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जेडीए खुद रिकॉर्ड में इस भूमि को अपनी सरकारी जमीन मान चुका है, तो आखिरकार अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं? क्या जेडीए की कार्रवाई केवल फोटो खिंचवाने और कागजी खानापूर्ति तक सीमित है?

05 नवंबर 2025 और 20 दिसंबर 2025 को ध्वस्तीकरण अभियान चलाने के बाद भी मौके पर दोबारा बाउंड्रीवाल, सड़क और मकानों का निर्माण होना सीधे-सीधे प्रशासनिक विफलता को उजागर करता है। यदि सरकारी भूमि पर दोबारा कब्जा हो रहा है तो जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय क्यों नहीं हो रही?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनाइजर खुलेआम प्लॉट बेच रहे हैं, निर्माण सामग्री पहुंच रही है, मजदूर काम कर रहे हैं, लेकिन जेडीए का अमला आंखें मूंदे बैठा है। आखिरकार किसके संरक्षण में सरकारी जमीन पर यह अवैध साम्राज्य खड़ा किया जा रहा है?

बड़ा सवाल यह भी है कि जब आम आदमी अपने घर का नक्शा पास कराने के लिए महीनों दफ्तरों के चक्कर काटता है, तब सरकारी भूमि पर बिना अनुमति पूरी कॉलोनी कैसे बस जाती है? क्या नियम केवल आम नागरिकों के लिए हैं?

जेडीए की लगातार कार्रवाई के दावों के बावजूद यदि अवैध निर्माण नहीं रुक रहा, तो यह सिर्फ प्रशासनिक कमजोरी नहीं बल्कि पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब जनता जानना चाहती है कि सरकारी जमीन आखिर किसके भरोसे छोड़ दी गई है?

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं | भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया... | मुकेश मिश्रा बने इंडियन मीडिया काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, रतीराम गुर्जर को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा; भाजपा ने कहा – I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट | लाल किले से 'नए भारत' का आगाज: पीएम मोदी देंगे 12वां ऐतिहासिक भाषण, 5000 खास मेहमान बनेंगे गवाह | PM मोदी बोले: पुणे जैसा पटना और मुंबई जैसा मोतिहारी बनेगा, पहली नौकरी पर सरकार देगी ₹15 हजार | प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ, एनटीपीसी निवेश से ऊर्जा क्षेत्र को भी मिलेगी रफ्तार: अमित शाह | राजस्थान में सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका: 50 हजार कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, नई भर्तियों में 100% पद बढ़े |