Download App Now Register Now

दौसा में बाइक चोरी के शक में युवक को भीड़ ने पीटा और पेड़ से बांधा, परिजन धरने पर

जस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई में बसवा थाना क्षेत्र के पंडितपुरा रोड पर बाइक चोरी के शक में भीड़ ने दिनेश मीणा नामक युवक को पकड़कर बेरहमी से पीटा और पेड़ से बांध दिया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। परिजन और ग्रामीण पिछले 18 घंटे से उप-जिला अस्पताल परिसर में शव को मोर्चरी के बाहर रखकर धरने पर बैठे हैं। एफआईआर दर्ज कर 9 लोगों को आरोपी बनाया गया। परिजन और ग्रामीण पोस्टमार्टम से इनकार कर रहे हैं और प्रशासन को सुबह 10 बजे तक अल्टीमेटम दिया गया।

परिजनों की मुख्य पांच मांगें हैं:

  1. 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी।
  2. मामले की जांच के लिए SIT का गठन।
  3. मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी।
  4. पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा।
  5. लापरवाही बरतने वाले दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत सस्पेंड करना।

घटना के बाद अस्पताल परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया। बांदीकुई तहसीलदार और एएसपी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अतिरिक्त पुलिस एएसपी शंकरलाल मीणा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर 12 संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

पूर्व विधायक जी.आर. खटाना भी उप-जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अपराधियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजने और क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण की मांग की।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” |