Download App Now Register Now

पचपदरा HPCL रिफाइनरी परियोजना के CDU पुनर्स्थापन कार्य में तेजी

राजस्थान की महत्वाकांक्षी पचपदरा रिफाइनरी परियोजना अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) के पुनर्स्थापन कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और 1 जून 2026 से कमीशनिंग गतिविधियां शुरू होने जा रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, अगले कुछ सप्ताहों में रिफाइनरी से पेट्रोलियम उत्पादों की निकासी भी प्रारंभ हो सकती है, जिससे प्रदेश के ऊर्जा और औद्योगिक क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि रिफाइनरी का उद्घाटन से एक दिन पहले, 20 अप्रैल को आग लग गई थी। इस घटना में सबसे बड़ा नुकसान CDU में हुआ। रिफाइनरी का उद्घाटन 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाना था।

शुक्रवार को जयपुर में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने HRRL और Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परियोजना की प्रगति का विस्तार से मूल्यांकन किया। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि CDU का पुनर्स्थापन कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुरूप तेजी से पूरा किया जा रहा है और अब परियोजना संचालन के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

यह परियोजना राज्य में ऊर्जा सुरक्षा, औद्योगिक विकास और पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” |