Download App Now Register Now

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान में मुख्यमंत्री ने किया श्रमदान और पौधारोपण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जयपुर स्थित नींदड़ वन में एनिकट पर श्रमदान कर जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने आमजन से जल बचाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पीपल वृक्ष का पूजन किया और पौधारोपण किया। उन्होंने पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधे। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और पर्यावरण का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसमें जनभागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रकृति संरक्षण को सामाजिक दायित्व बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नींदड़ वन में विकसित इको ट्रेल का उद्घाटन भी किया। इस इको ट्रेल के माध्यम से लोगों को प्रकृति, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत प्रदेशभर में जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन, पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य जनता में जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थायी संसाधन सुनिश्चित करना है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” |