Download App Now Register Now

जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला

जयपुर। राजधानी जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का नेटवर्क संचालित कर करोड़ों रुपए का संदिग्ध लेनदेन करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। करणी विहार थाना पुलिस ने पुलिस मुख्यालय के म्यूल हंटर अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से जुड़े 50 से अधिक बैंक खाते और 35 से ज्यादा UPI ID ब्लॉक करवाई हैं।

डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी की वेबसाइटों के पैनल खरीदकर उनका संचालन कर रहे थे। आरोपियों के पास एक मास्टर आईडी भी मिली, जिसके जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क चलाया जा रहा था। इन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलाया जाता था।

सात आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने वैकेंद्र यादव (31), मुकेश गुर्जर (27), रमेश कुमार जाट (22), रमेश कुमार जाट (26), शैलेन्द्र शर्मा (26), रोहित मेघवाल (23) और लक्ष्मण कुमार (25) को गिरफ्तार किया है। आरोपी अजमेर के मदनगंज-किशनगढ़ और बालोतरा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।

50 बैंक खाते और 35 UPI ID ब्लॉक

पुलिस जांच में आरोपियों से जुड़े 50 से अधिक बैंक खातों और 35 से ज्यादा UPI ID का पता चला है। इन खातों में करोड़ों रुपए का संदिग्ध लेनदेन सामने आया है। पुलिस ने खातों में उपलब्ध करीब 5 लाख रुपए फ्रीज करवाए हैं। इसके अलावा आरोपियों से जुड़े लगभग 3,200 USDT भी ब्लॉक करवाए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपए बताई गई है।

जांच में सामने आया कि आरोपी सट्टेबाजी की रकम के लेनदेन के लिए अलग-अलग बैंक खातों, UPI ID और क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट का इस्तेमाल कर रहे थे।

19 मोबाइल, लैपटॉप और 20 सिम कार्ड जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और 20 सिम कार्ड जब्त किए हैं। इन डिजिटल उपकरणों और वित्तीय रिकॉर्ड का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही पैनल उपलब्ध करवाने वाले लोगों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |