केरल पुलिस 13 वर्षीय गुमशुदा असम की लड़की को कन्याकुमारी रेलवे स्टेशन और समुद्र तट के पास सर्च कर कर रही है. पुलिस कन्याकुमारी में ऑटो चालकों से मिली सूचना के आधार पर उसकी तलाश कर रही है. जानकारी के अनुसार ऑटो चालक ने सुबह 5.30 बजे गुमशुदा लड़की तसमीत को समुद्र तट के पास देखा था. अब पुलिस टीम समुद्र तट और रेलवे स्टेशन के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच... Read more
केरल के एक बैंक में उस समय हड़कंप मच गया जब करोड़ों रुपये के सोने के आभूषणों की हेरा फेरी का पता लगा. सोने के आभूषणों को उड़ाने का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि बैंक के मैनेजर पर लगा है. मामला प्रकाश में आने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मैनेजर की तलाश शुरू कर दी है. केरल के वडकारा में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की एक शाखा में... Read more
वायनाड के चूरलमाला में हुई लैंडस्लाइड का तीसरा दिन था। बारिश रुक ही नहीं रही थी। हमें पता चला कि पहाड़ पर 6 लोग फंसे हैं। इनमें 4 बच्चे हैं। हमने पहाड़ पर चढ़ना शुरू किया। बारिश और पत्थरों पर जमी काई की वजह से आगे बढ़ना बहुत मुश्किल था। एक गलत कदम और हम सीधे गहरी खाई में गिरते। इसके बावजूद हम चलते रहे। 8 घंटे बाद उस गुफा तक पहुंच गए, जहां परिवार ने शरण ले... Read more
केरल के वायनाड में 29-30 जुलाई की रात भारी बारिश के बाद हुए लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 341 पहुंच गई है। इन सभी शवों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। इनमें 146 शवों की पहचान हो चुकी है। 134 लोगों के शरीर के सिर्फ टुकड़े बरामद हुए हैं। सेना ने 1 अगस्त को मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने की जानकारी दी थी। अब... Read more
‘रात का वक्त था। सब सो रहे थे। अचानक तेज धमाका हुआ। मैं घबराकर उठा, कुछ समझ आता, तब तक घर में पानी घुसने लगा। बाहर देखा तो पूरे गांव में पानी भर गया था। पानी के शोर के साथ पड़ोसियों की चीख-पुकार सुनाई दे रही थी। मुझे समझ आ गया कि गांव में कुछ नहीं बचा है। मैं अंधेरे में ही बाहर भागा। तेज दौड़ लगाते हुए मेन रोड तक पहुंचा। मैं बच गया, लेकिन भाई का पता... Read more
केरल के वायनाड में तेज बारिश के बाद हुईं लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा 151 हो गया है। 116 अस्पताल में हैं, जबकि 220 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है। यह लैंडस्लाइड सोमवार देर रात मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में हुई थीं। इनमें घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां बह गईं। प्रभावित इलाकों में आर्मी, एयरफोर्स, SDRF और NDRF की टीमें... Read more
भयंकर हीटवेव झेल रहे उत्तर-पश्चिम और सेंट्रल इंडिया के लोगों के लिए सुकून भरी खबर है। मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने 31 मई का अनुमान लगाया था, लेकिन ये एक दिन पहले ही पहुंच गया। अब मानसूनी हवाएं तेजी से पूर्वोत्तर की ओर बढ़ रही हैं। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अब पूरे देश में तामपान कम होगा। केरल पहुंचने के बाद मानसून... Read more
अलाप्पुझा : अधिकारियों ने यहां गुरुवार को बताया कि केरल के अलाप्पुलझा जिले में दो स्थानों पर बर्ड फ्लू फैलने की सूचना मिली है. उन्होंने बताया कि एडथवा ग्राम पंचायत के वार्ड 1 के एक क्षेत्र और चेरुथाना ग्राम पंचायत के वार्ड 3 के एक अन्य क्षेत्र में पाली गई बत्तखों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. बर्ड फ्लू के लक्षण दिखाने वाले बत्तखों के नमूनों... Read more
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.