तपते राजस्थान को मिलेगी राहत, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज; आंधी-बारिश के आसार
जयपुर। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे राजस्थान के लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश में आज से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 11 से 14 जून के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। खासकर जयपुर, अजमेर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में इसका प्रभाव अधिक रहने की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है, जबकि मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।
मौसम में इस बदलाव से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी हद तक राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने लोगों से आंधी और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.