Download App Now Register Now

जयपुर में PM ई-बस सेवा का शुभारंभ, 29 इलेक्ट्रिक बसों को CM भजनलाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

जयपुर में शहरी परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत अमर जवान ज्योति से जेसीटीएसएल की 29 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भीलवाड़ा में 18 इलेक्ट्रिक बसों का भी शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बसों में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं जैसे पैनिक बटन, एसी, सीसीटीवी कैमरे आदि की जानकारी ली और स्वयं बस में सफर कर व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्राइवर और कंडक्टर से भी बातचीत की और यात्रियों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अगस्त 2023 में शुरू की गई पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भीलवाड़ा, अलवर और अजमेर जिलों का चयन किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा 8 जिलों के लिए 675 ई-बसें स्वीकृत की गई हैं, जबकि कुल मिलाकर राजस्थान को 1150 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में दीपावली तक 675 ई-बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। यह बसें विशेष रूप से महिलाओं, विद्यार्थियों, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित, किफायती और सुविधाजनक यात्रा का माध्यम बनेंगी। सीसीटीवी कैमरों के जरिए महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुरक्षित बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहरी परिवहन को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दे रही है। इसके तहत “हरियालो राजस्थान” अभियान के माध्यम से अब तक लगभग 20 करोड़ पौधारोपण किया जा चुका है। उन्होंने प्रदेशवासियों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

कार्यक्रम में विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, जेसीटीएसएल अध्यक्ष रवि जैन सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |