Download App Now Register Now

अमित शाह बोले- तीन बड़े जल समझौतों से बुझेगी आधे राजस्थान की प्यास, 15 जिलों को 5,659 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

जयपुर, 16 अगस्त। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का पूरा जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि अटलजी ने देश के विकास के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके गौरवशाली कार्यों एवं परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री रविवार को चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अष्टधातु प्रतिमा के अनावरण के बाद आयोजित अटल गौरव स्मृति समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राजस्थान के 15 जिलों में 5,659 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 944 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत 1,500 गांवों को हर घर नल से जल की सौगात दी गई।

8 साल में 64 लाख घरों तक पहुंचा पानी

अमित शाह ने कहा कि राजस्थान में पहले करीब 11 लाख घरों तक ही नल से पानी पहुंचता था। माताओं-बहनों को सिर पर मटके रखकर दूर-दराज से पानी लाना पड़ता था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुए जल जीवन मिशन के कारण पिछले आठ वर्षों में राजस्थान के 64 लाख घरों तक पानी पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के हर गांव को सड़क से जोड़ने और स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार का काम किया। आदिवासी कल्याण के लिए अलग जनजातीय कार्य मंत्रालय की शुरुआत भी अटलजी के कार्यकाल में हुई।

आदिवासी कल्याण को प्रधानमंत्री मोदी ने दी नई गति

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासी कल्याण को प्राथमिकता दी है। एसटी कॉम्पोनेंट का बजट 25 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1.25 लाख करोड़ रुपये किया गया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई। देश में 10 आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय और 772 एकलव्य विद्यालय बनाने का काम किया गया।

उन्होंने कहा कि अटलजी ने जो शुरुआत की थी, प्रधानमंत्री मोदी उसे आगे बढ़ाकर पूरा करने का काम कर रहे हैं।

मेवाड़ की वीर भूमि को बताया देशभक्तों के लिए काशी

अमित शाह ने महाराणा प्रताप को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि मेवाड़ की वीर भूमि देशभक्तों के लिए काशी से कम नहीं है। महाराणा प्रताप, वीर पूंजा भील और सेठ भामाशाह की राष्ट्रभक्ति एवं स्वराज के प्रति समर्पण ने मुगलों के विजय रथ को रोक दिया था।

तीन बड़े जल समझौतों से आधे राजस्थान की प्यास बुझाने का दावा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रशंसा करते हुए अमित शाह ने कहा कि राज्य सरकार अपने वादे पूरे करने की दिशा में तेज गति से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान को लंबे समय से पानी की कमी के लिए जाना जाता था, लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तीन बड़े जल समझौते कर आधे राजस्थान की प्यास बुझाने का काम किया है। हरियाणा, गुजरात और पंजाब से पानी लाने की दिशा में कदम उठाए गए हैं।

अमित शाह ने कहा कि राजस्थान में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए। प्रदेश में 36 नई नीतियां बनाई गईं और 1 लाख 78 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

अटलजी की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ा रहे मोदी: भजनलाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुए परमाणु परीक्षण और 1999 के कारगिल युद्ध में भारत की जीत ने देश की छवि को दुनिया में मजबूत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के माध्यम से भारत को स्वाभिमानी और सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने, नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई और तीन नए आपराधिक कानून लागू करने में अमित शाह की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। नए आपराधिक कानूनों से देश की न्याय व्यवस्था में व्यापक सुधार आ रहा है।

विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा राजस्थान

मुख्यमंत्री ने कहा कि पचपदरा में 80 हजार करोड़ रुपये की लागत से राजस्थान रिफाइनरी, ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भरता और 1,192 किलोमीटर नए एक्सप्रेस-वे जैसे विकास कार्य राजस्थान की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक राजस्थान की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर और वर्ष 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाना है।

इन 15 जिलों में हुए विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास

  • जोधपुर: 1,475 करोड़ रुपये से अधिक के 96 विकास कार्य

  • बांसवाड़ा: 1,098 करोड़ रुपये से अधिक के 43 विकास कार्य

  • बाड़मेर: 477 करोड़ रुपये से अधिक के 65 विकास कार्य

  • कोटा: 455 करोड़ रुपये से अधिक के 29 विकास कार्य

  • फलोदी: 362 करोड़ रुपये से अधिक के 49 विकास कार्य

  • पाली: 346 करोड़ रुपये से अधिक के 54 विकास कार्य

  • चित्तौड़गढ़: 328 करोड़ रुपये से अधिक के 136 विकास कार्य

  • प्रतापगढ़: 292 करोड़ रुपये से अधिक के 42 विकास कार्य

  • जालोर: 237 करोड़ रुपये से अधिक के 108 विकास कार्य

  • जैसलमेर: 202 करोड़ रुपये से अधिक के 63 विकास कार्य

  • बालोतरा: 194 करोड़ रुपये से अधिक के 159 विकास कार्य

  • सलूंबर: 86 करोड़ रुपये से अधिक के 34 विकास कार्य

  • डूंगरपुर: 55 करोड़ रुपये से अधिक के 37 विकास कार्य

  • सिरोही: 35 करोड़ रुपये से अधिक के 19 विकास कार्य

  • बूंदी: 10 करोड़ रुपये से अधिक के 10 विकास कार्य

कार्यक्रम से पहले अमित शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी की अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विभिन्न विभागों एवं संस्थानों की प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |