Download App Now Register Now

उदयपुर में नए सत्र की शुरुआत, मानसून को देखते हुए स्कूलों के लिए सख्त सुरक्षा गाइडलाइन जारी

उदयपुर सहित पूरे राजस्थान में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो रही है। मानसून के सक्रिय होने की संभावना को देखते हुए शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी राजकीय विद्यालयों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिभा गुप्ता ने सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य निदेशालय द्वारा जारी गाइडलाइन की कड़ाई से पालना सुनिश्चित की जाए।

निर्देशों के अनुसार किसी भी जर्जर या असुरक्षित भवन में विद्यार्थियों को नहीं बैठाया जाएगा और ऐसे कक्षों की तत्काल बैरिकेडिंग कर प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक सुरक्षित भवनों में कक्षाएं संचालित की जाएंगी। विद्यालयों में छतों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था, पेयजल की गुणवत्ता, टंकियों की नियमित सफाई और शौचालयों की स्वच्छता अनिवार्य की गई है।

इसके अलावा खुले बिजली के तारों की मरम्मत, जल स्रोतों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और निर्माणाधीन भवनों में छात्रों के प्रवेश पर पूर्ण रोक के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक विद्यालय को आपातकालीन संपर्क सूची तैयार कर सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करनी होगी, जिसमें नजदीकी अस्पताल, पुलिस थाना और अग्निशमन केंद्र के नंबर शामिल होंगे। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी संस्था प्रधानों को इन दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |