Download App Now Register Now

जयपुर: पशु चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता जांचने पहुंचे अधिकारी, पांच संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण

जयपुर। पशुपालकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग ने निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। विभाग के निदेशक डॉ. सुरेश चंद मीणा के निर्देश पर शनिवार को अतिरिक्त निदेशक डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में उच्चस्तरीय टीम ने जयपुर जिले के पांच पशु चिकित्सा संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय नायला, रायसर तथा भवानी, भूज और खवारानीजी स्थित पशु चिकित्सा उपकेंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण टीम ने चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था, उपकरणों, अभिलेख संधारण तथा पशुपालकों को दी जा रही सेवाओं की गहन समीक्षा की। साथ ही विभाग द्वारा संचालित टीकाकरण अभियान और अन्य योजनाओं की प्रगति का भी मूल्यांकन किया गया।

अधिकारियों ने सभी संस्थानों में कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति, समयबद्ध कार्यप्रणाली और अनुशासन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय पशुपालकों से सीधे संवाद कर चिकित्सा सेवाओं को लेकर फीडबैक भी लिया गया और उन्हें विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया।

अतिरिक्त निदेशक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि पशुपालकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी संस्थान में लापरवाही, अव्यवस्था या अनियमितता पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे आकस्मिक निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि पशु चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार हो और पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं मिलती रहें।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर |