इस भर्ती की खास बात यह है कि स्टेशन मास्टर पदों के लिए अलग केंद्रीकृत अधिसूचना जारी की जा रही है। आरआरबी अजमेर को इसकी नोडल एजेंसी बनाया गया है। हालांकि, विभिन्न आरआरबी में पदों का विस्तृत विवरण अंतिम अधिसूचना में जारी होगा।
स्टेशन मास्टर का पद सातवें वेतन आयोग के पे-लेवल-6 के अंतर्गत आता है। भर्ती की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की पुष्टि विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना से करना जरूरी है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आरआरबी की वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देश अवश्य पढ़ने चाहिए।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.