Download App Now Register Now

अजमेर उत्तर को 12 करोड़ की बड़ी सौगात, 13.69 किमी सड़कों का होगा निर्माण और सुधार

जयपुर, 17 अगस्त। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सड़क आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के प्रयासों से सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) ने बजट घोषणा वर्ष 2026-27 की घोषणा संख्या 295 के तहत क्षेत्र में मिसिंग लिंक एवं नॉन-पेचेबल सड़कों के निर्माण और विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है।

इन कार्यों पर कुल 12.01 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वीकृत कार्यों के तहत अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कुल 13.69 किलोमीटर लंबाई में सड़क निर्माण एवं सुधार कार्य किए जाएंगे। इससे लंबे समय से सड़क सुविधा के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता वाले क्षेत्रों को राहत मिलेगी तथा आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।

5.77 किमी मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण

स्वीकृत कार्यों में 5.77 किलोमीटर लंबाई की मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 5.47 करोड़ रुपये की राशि प्रस्तावित की गई है।

इनमें वरूण सागर रोड स्थित गणेश मंदिर के पास वाली गली से राज कॉलोनी होते हुए हाथीखेड़ा जाने वाले मार्ग का निर्माण, ग्राम लोहागल के कुम्हार मोहल्ले में लाछी भाई के मकान से गिरधारी लाल के मकान तक सड़क निर्माण, ग्राम माकड़वाली में महादेव जी के मकान से रेलवे पुलिया तक सड़क निर्माण, गोपाल गुर्जर की दुकान से कुम्हार मोहल्ला तक सड़क निर्माण तथा वरूण सागर से अजयसर तक सड़क निर्माण के कार्य शामिल हैं।

7.92 किमी नॉन-पेचेबल सड़कों पर होंगे कार्य

वहीं, 7.92 किलोमीटर लंबाई की नॉन-पेचेबल सड़कों के लिए 6.54 करोड़ रुपये की लागत प्रस्तावित की गई है। इसके तहत वरूण सागर रोड स्थित रावत नगर मुख्य मार्ग सहित विभिन्न क्षतिग्रस्त सड़क पैनलों के निर्माण एवं सुधार के कार्य किए जाएंगे।

इन सड़क विकास कार्यों के पूरा होने से अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। साथ ही खराब और क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण आमजन को होने वाली परेशानियों में भी कमी आने की उम्मीद है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |