Download App Now Register Now

जोधपुर में फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा, 34 युवक-युवतियां गिरफ्तार

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में कमिश्नरेट स्पेशल टीम (CST) ने फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा करते हुए 34 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बासनी क्षेत्र में संचालित इस कॉल सेंटर के जरिए गिफ्ट कार्ड रिडीम कराने के नाम पर अमेरिका सहित अन्य देशों के नागरिकों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा था।

CST प्रभारी मेहराज तंवर को कॉल सेंटर में विदेशी नागरिकों के साथ ठगी किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने बासनी क्षेत्र की एक गली में संचालित कॉल सेंटर पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से 28 युवक और 6 युवतियों सहित कुल 34 लोगों को पकड़ा गया।

कॉल सेंटर का मालिक फरार

पुलिस की कार्रवाई के दौरान कॉल सेंटर का मालिक हरविजय सिंह मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

पुलिस के अनुसार, कॉल सेंटर में बैठकर विदेशी नागरिकों को गिफ्ट कार्ड रिडीम कराने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया जाता था। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कॉल सेंटर में मौजूद लोगों को गिरफ्तार किया।

नागालैंड और असम सहित कई राज्यों के युवक-युवतियां शामिल

कार्रवाई के दौरान पकड़े गए युवक-युवतियां नागालैंड, असम सहित देश के अलग-अलग राज्यों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की।

खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस की कार्रवाई जारी थी। फरार कॉल सेंटर मालिक की तलाश की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही ठगी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी सामने आ सकेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |