Download App Now Register Now

राजस्थान-गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, 1.06 लाख करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दोनों राज्यों को करीब 1.06 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं में पेट्रोकेमिकल, मेट्रो, रेलवे, सड़क, नवीकरणीय ऊर्जा, विमानन, बिजली ट्रांसमिशन और सेमीकंडक्टर निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं।

प्रधानमंत्री शनिवार सुबह जोधपुर पहुंचेंगे, जहां वे 480 करोड़ रुपये की लागत से बने नए एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। 23 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में फैला यह अत्याधुनिक टर्मिनल प्रतिवर्ष करीब 20 लाख यात्रियों को सेवाएं देने में सक्षम होगा। इसी दौरान प्रधानमंत्री संशोधित उड़ान (UDAN) योजना की भी शुरुआत करेंगे, जिसके लिए अगले 10 वर्षों में 28,840 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत 100 नए एयरोड्रोम, 200 हेलीपैड और क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए व्यापक निवेश किया जाएगा।

इसके बाद प्रधानमंत्री बालोतरा के पचपदरा में 79,450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित देश की पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 9 एमएमटीपीए क्षमता वाली यह रिफाइनरी भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के साथ ही क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी।

प्रधानमंत्री 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। 41 किलोमीटर लंबी यह परियोजना प्रह्लादपुरा से टोड़ी मोड़ तक शहर के प्रमुख इलाकों को जोड़ेगी।

इसके अलावा वे चूरू-सादुलपुर और चूरू-रतनगढ़ रेल दोहरीकरण परियोजनाओं, एनएच-125ए जोधपुर रिंग रोड, बीकानेर की सौर ऊर्जा परियोजनाओं तथा बिजली ट्रांसमिशन से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित करीब 54 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे।

राजस्थान दौरे के बाद प्रधानमंत्री गुजरात के अहमदाबाद जिले के साणंद पहुंचेंगे, जहां वे 7,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सीजी सेमी ओएसएटी (OSAT) सुविधा का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |