Download App Now Register Now

खामेनेई को अंतिम विदाई: 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि पहुंचे, बेटे मुजतबा सुरक्षा कारणों से रहे दूर

तेहरान। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। राजधानी तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान समेत देश की शीर्ष राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व ने खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की। सुरक्षा कारणों से उनके बेटे मुजतबा खामेनेई सार्वजनिक समारोह में शामिल नहीं हुए।

हालांकि रूस, चीन, भारत और तुर्किये जैसे प्रमुख देशों ने अपने सर्वोच्च नेताओं को नहीं भेजा। भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने समारोह में भाग लिया। वहीं पाकिस्तान, इराक, आर्मेनिया, ताजिकिस्तान और जॉर्जिया के शीर्ष नेता व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहे।

तेहरान में अंतिम संस्कार को लेकर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। सेना और पुलिस की भारी तैनाती के बीच मुख्य मार्गों पर सैन्य वाहनों से निगरानी की जा रही है। आम लोगों की सुविधा के लिए मेट्रो और सरकारी बस सेवाएं निशुल्क कर दी गईं, होटल किराए में 50 प्रतिशत तक की छूट दी गई और स्कूलों व मस्जिदों में ठहरने की व्यवस्था की गई। दूसरे शहरों से लोगों को लाने के लिए विशेष ट्रेनें भी चलाई गई हैं।

खामेनेई की अंतिम यात्रा तेहरान और कोम से शुरू होकर इराक के कर्बला और नजफ होते हुए 9 जुलाई को मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के साथ संपन्न होगी।

ग्रैंड मोसल्ला में बनाया गया मुख्य मंच खामेनेई के तेहरान स्थित पुराने आवास की तर्ज पर तैयार किया गया है, जो 28 फरवरी के हवाई हमले में पूरी तरह नष्ट हो गया था। मंच पर उसी इमारत की नीली टाइलों और इस्लामी नक्काशी की शैली को दोहराकर ईरान ने उनके राजनीतिक और धार्मिक प्रतीकवाद को जीवित रखने का संदेश देने की कोशिश की है।

इस बीच कतर ने संकेत दिया है कि अंतिम संस्कार के बाद अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता का अगला दौर शुरू हो सकता है। हालांकि ईरान ने फोर्डो, नतांज और इस्फहान स्थित परमाणु ठिकानों के निरीक्षण के लिए IAEA को अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

उधर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान अब समझौते की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है और अंतिम संस्कार की रस्मों के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। वहीं इजराइल ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया है, जिनमें ईरानी वार्ताकारों की हत्या की कथित साजिश का दावा किया गया था।

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने तेहरान में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात की। वहीं ईरान की IRGC एयरोस्पेस फोर्स के प्रमुख माजिद मौसवी भी लंबे समय बाद सार्वजनिक रूप से नजर आए और उन्होंने खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |