Download App Now Register Now

PM मोदी आज करेंगे जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास,41 KM कॉरिडोर पर 13 हजार करोड़ खर्च, साढ़े 5 साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट

जयपुर। प्रधानमंत्री Narendra Modi आज जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण (फेज-2) का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। करीब 41 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के निर्माण पर लगभग 13 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। परियोजना को साढ़े पांच वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर प्रहलादपुरा से सीकर रोड स्थित टोडी तक बनाया जाएगा। इस पूरे रूट पर 36 मेट्रो स्टेशन विकसित किए जाएंगे। परियोजना को पांच जोन में विभाजित किया गया है, ताकि निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, पहले जोन में प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गोशाला तक 12 किलोमीटर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। दूसरे जोन में पिंजरापोल गोशाला से जवाहर सर्किल एयरपोर्ट तक लगभग 3 किलोमीटर लंबा अंडरग्राउंड कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिसमें दो भूमिगत स्टेशन होंगे। इस हिस्से का टेंडर जारी हो चुका है और 22 जुलाई को खोला जाएगा।

फेज-1 में भी बदलाव किया गया है। बड़ी चौपड़ से मानसरोवर के बीच संचालित लाइन पर खासाकोठी में नया स्टेशन बनाया जाएगा, जो फेज-1 और फेज-2 के बीच इंटरचेंज हब के रूप में विकसित होगा। दोनों स्टेशनों को 150 मीटर लंबे फुट ओवरब्रिज से जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |