Download App Now Register Now

राजस्थान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल तय! परफॉर्मेंस रिपोर्ट के आधार पर तय होंगे पद, डोटासरा ने दिल्ली में सौंपी सूची

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस संगठन में एक बार फिर बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा शुक्रवार को प्रदेश कार्यकारिणी की प्रस्तावित सूची लेकर दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से मुलाकात कर संगठन में फेरबदल और विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार, इस बार प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल उपाध्यक्ष, महामंत्री और सचिवों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट को सबसे बड़ा आधार बनाया गया है। पिछले कई महीनों से डोटासरा संगठन के पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे। इसी रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि कौन पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी पर बना रहेगा और किन निष्क्रिय नेताओं को संगठन से बाहर किया जाएगा।

कांग्रेस नए और सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी संगठन में मौका देने की तैयारी में है। वहीं, संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्ष बन चुके नेताओं और दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे पदाधिकारियों को कार्यकारिणी से मुक्त किया जा सकता है। पार्टी के विधायक, सांसद, पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेताओं को भी नई कार्यकारिणी में स्थान मिलने की संभावना है।

वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में 200 से अधिक पदाधिकारी हैं। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि निकाय, पंचायत और आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाना जरूरी है। इसी उद्देश्य से राजस्थान में स्ट्रैटेजिक कमेटी के गठन की तैयारी भी चल रही है।

अब सभी की नजरें कांग्रेस हाईकमान के अंतिम फैसले पर टिकी हैं। मंजूरी मिलते ही राजस्थान कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का ऐलान किया जा सकता है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |