जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा आज प्रदेशभर के 38 जिलों में आयोजित होगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 10,644 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। परीक्षा में प्रदेशभर से करीब 5 लाख 80 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले सघन जांच की जाएगी तथा बोर्ड की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा।
राजधानी जयपुर में परीक्षा के लिए 234 केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 90 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के मद्देनजर प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं, ताकि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.