Download App Now Register Now

जोधपुर में ACB का बड़ा ट्रैप: शास्त्री नगर थाने का ASI 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

 

जोधपुर: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। जोधपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शास्त्री नगर थाने में तैनात ASI हरदेवाराम को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ASI ने एक मुकदमे में मदद करने के बदले परिवादी से 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने शिकायत का सत्यापन किया और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही ASI ने रिश्वत की राशि ली, ACB की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

यह कार्रवाई ACB के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में की गई, जबकि पूरे ऑपरेशन की निगरानी ACB DIG नारायण टोगस ने की। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके ठिकानों की भी जांच की जा रही है। ACB मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |