Download App Now Register Now

रणथम्भौर में परिक्रमा मार्ग पर पहुंचा बाघ, डेढ़ घंटे रुकी चौथ परिक्रमा

राजस्थान के प्रसिद्ध रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बुधवार सुबह उस समय हलचल मच गई जब गणेश परिक्रमा मार्ग पर अचानक एक बाघ दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे टाइगर “टी-20” झाड़ियों के बीच परिक्रमा मार्ग के पास नजर आया, जिसके बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए चौथ परिक्रमा को करीब डेढ़ घंटे तक रोक दिया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर ही रुक गए और इलाके में उत्साह व आश्चर्य का माहौल देखने को मिला। वन विभाग और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद कर दी। स्थिति सामान्य होने के बाद ही परिक्रमा दोबारा शुरू कराई गई। घटना के बाद क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों को लेकर लोगों में चर्चा बनी हुई है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर |