Download App Now Register Now

बालोतरा में निजी बस ऑपरेटरों के विवाद के चलते बस में आग

राजस्थान के बालोतरा जिले में दो निजी बस ऑपरेटरों के बीच रूट और बसों की टाइमिंग को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार शाम हिंसक रूप ले बैठा। बागुंडी के पास बालोतरा से बाड़मेर जा रही एक निजी बस को रोककर उसमें आग लगा दी गई। बस का चालक बस से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों निजी बस ऑपरेटरों के बीच लंबे समय से ग्रामीण रूट और टाइमिंग को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम, खाली बस लेकर जा रहे चालक को बागुंडी के पास रोक लिया गया। विवाद बढ़ने पर बस में आग लगा दी गई। कुछ ही समय में आग विकराल रूप ले गई और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। आग बुझाने के लिए नगर परिषद बालोतरा, सीईटीपी और पचपदरा रिफाइनरी से दमकल वाहन आए। दमकल कर्मचारियों भभूताराम, गिरधारीराम बेनीवाल, दीपक चौधरी, नागराज, राहुल और भंवरलाल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी और सिर्फ ढांचा बचा।

हाईवे पर अचानक लगी आग को देखकर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। पहले लोगों ने आशंका जताई कि बस चलती हुई आग से जल रही है, लेकिन बाद में मामला स्पष्ट हुआ कि बस में आग विवाद के चलते लगाई गई थी। हाईवे पर जाम लग गया, लेकिन पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण हासिल किया।

पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पचपदरा थानाधिकारी गीता कुमारी ने बताया कि निजी बस ऑपरेटरों के बीच रूट और टाइमिंग को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को बालोतरा से खाली बस लेकर जा रहे चालक को रोककर बस में आग लगा दी गई। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगा रही है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर |