Download App Now Register Now

शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का आगाज, खिलाड़ियों को मिला बड़ा मंच


अलवर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक बड़ा आयोजन देखने को मिला… जहां अखिल भारतीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ… इस मौके पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा ने शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया… और सरकार की खेलों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई…


अलवर के ऐतिहासिक मुंशी बाग क्लब में आयोजित अखिल भारतीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए…

इस दौरान उन्होंने देशभर से आए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि मुंशी बाग क्लब का खेलों के विकास में विशेष योगदान रहा है… यहां शूटिंग बॉल और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की समृद्ध परंपरा रही है…


“खेलों को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए… खेल आपसी भाईचारे को बढ़ाते हैं और वैमनस्यता को खत्म करते हैं…”


राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के लिए लगातार काम कर रही है… उन्होंने बताया कि अलवर सांसद भूपेंद्र यादव द्वारा आयोजित सांसद खेल उत्सव के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को निखारने का काम किया जा रहा है…

उन्होंने यह भी कहा कि आगामी सांसद खेल उत्सव में शूटिंग बॉल प्रतियोगिता को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा… ताकि इस खेल को और व्यापक पहचान मिल सके…


इसके साथ ही उन्होंने शहर में जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि अलवर के चारों ओर पांच एनीकट/बांध बनाए जा रहे हैं… जिससे भूजल स्तर में सुधार होगा…

भाखेड़ा और भूरासिद्ध एनीकट से पानी लाकर लाल डिग्गी तक पहुंचाने की योजना पर भी काम जारी है… जिससे तैराकी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी…


कुल मिलाकर… अलवर में आयोजित इस प्रतियोगिता ने न सिर्फ खिलाड़ियों को मंच दिया… बल्कि सरकार के खेल और संसाधन विकास के विजन को भी साफ तौर पर सामने रखा…

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं | भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया... | मुकेश मिश्रा बने इंडियन मीडिया काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, रतीराम गुर्जर को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा; भाजपा ने कहा – I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट | लाल किले से 'नए भारत' का आगाज: पीएम मोदी देंगे 12वां ऐतिहासिक भाषण, 5000 खास मेहमान बनेंगे गवाह | PM मोदी बोले: पुणे जैसा पटना और मुंबई जैसा मोतिहारी बनेगा, पहली नौकरी पर सरकार देगी ₹15 हजार | प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ, एनटीपीसी निवेश से ऊर्जा क्षेत्र को भी मिलेगी रफ्तार: अमित शाह | राजस्थान में सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका: 50 हजार कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, नई भर्तियों में 100% पद बढ़े |