Download App Now Register Now

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बाद मानसून होगा और सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

 

जयपुर: राजस्थान में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो दिनों के बाद यानी 28 जुलाई से प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय होगा, जिससे कई जिलों में तेज और भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन को आवश्यक तैयारियां रखने की सलाह दी है।

बीते कुछ दिनों में उदयपुर, जैसलमेर, सिरोही, जोधपुर, बाड़मेर, पाली और जालोर सहित कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, प्रदेश में इस समय तीन अलग-अलग मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इनके प्रभाव से उदयपुर और जोधपुर संभाग में अगले दो दिनों तक कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी राजस्थान में 28 जुलाई से बारिश की गतिविधियां फिर तेज होंगी, जबकि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में 27 से 29 जुलाई के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

हालिया बारिश से प्रदेश के जलाशयों और बांधों में पानी की आवक बढ़ी है, जिससे किसानों और आम लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलभराव, तेज बारिश और आकाशीय बिजली को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |