Download App Now Register Now

राजस्थान में होगा सनातन प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन, जयपुर में हुई आधिकारिक घोषणा

जयपुर, 28 जुलाई। प्रख्यात कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर ने जयपुर में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान सनातन प्रीमियर लीग (SPL) के दूसरे सीजन की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस बार लीग का आयोजन राजस्थान में होगा, जिससे प्रदेश सहित देशभर के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा।

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि सनातन प्रीमियर लीग का उद्देश्य युवाओं को क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एक मजबूत मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस बार प्रतियोगिता 12-12 ओवर के प्रारूप में खेली जाएगी, जिसमें देशभर की आठ टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता टीम को आकर्षक पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि पिछले सीजन का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा था, जिसमें राजस्थान की टीम ने खिताब अपने नाम किया था। दूसरे सीजन को पहले से अधिक भव्य और प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

प्रेसवार्ता में यह भी जानकारी दी गई कि 1983 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य मदन लाल को इस सीजन का लीग कमिश्नर नियुक्त किया गया है। साथ ही, खिलाड़ियों को पेशेवर क्रिकेट जैसा अनुभव देने के उद्देश्य से इस बार मुकाबले टेनिस बॉल की बजाय लेदर बॉल से खेले जाएंगे।

देवकीनंदन ठाकुर ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि यह लीग प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने और आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |