Download App Now Register Now

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मीडिया संवाद: प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित

जयपुर, 13 जून 2026। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और लोककल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित मीडिया संवाद में कहा कि प्रधानमंत्री का कार्यकाल विश्वास, विकास और जनकल्याण की भावना को समर्पित रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने शासन, विकास और जनसेवा के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार, महंगाई, आतंकवाद और नीतिगत अव्यवस्था जैसी चुनौतियों से जूझ रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने इन चुनौतियों से बाहर निकलकर विकास की नई दिशा प्राप्त की। उन्होंने कहा कि "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के मंत्र के साथ केंद्र सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण को शासन के केंद्र में रखा गया। करोड़ों परिवारों को पक्के घर, बिजली, गैस कनेक्शन, शुद्ध पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। वहीं 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन और 60 करोड़ से अधिक नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के कारण 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आए हैं।

मुख्यमंत्री ने युवा, महिला और किसान कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि कौशल विकास, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, मुद्रा योजना, पीएम आवास योजना, लखपति दीदी योजना तथा पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने समाज के विभिन्न वर्गों को सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि किसानों को बीज से बाजार तक सहायता प्रदान की जा रही है तथा एमएसपी में वृद्धि और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों के माध्यम से आतंकवाद को करारा जवाब दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रहित में धारा 370 हटाने, जीएसटी लागू करने, वन रैंक वन पेंशन और भारतीय न्याय संहिता जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओं का राजस्थान को भी व्यापक लाभ मिला है। प्रदेश में 34 लाख से अधिक आवास निर्मित हुए हैं, 63 लाख से अधिक नल कनेक्शन दिए गए हैं तथा लगभग 89 लाख शौचालयों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि जनधन योजना के तहत 3.83 करोड़ खाते खोले गए हैं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने वालों की संख्या 89 लाख से अधिक हो गई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए राजस्थान में भी अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 12 से 20 जून तक प्रदेश के प्रत्येक जिले में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही ग्राम विकास यात्रा, ग्राम विकास चौपाल, संध्या चौपाल तथा हरियालो राजस्थान अभियान के माध्यम से जनता को विकास से जोड़ा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विकसित भारत के संकल्प के साथ देश निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

मीडिया संवाद के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर |