Download App Now Register Now

बांसवाड़ा में पारंपरिक ज्ञान से मानसून का अनुमान, ‘आभी’ और हवाओं से मौसम की भविष्यवाणी

दक्षिणी राजस्थान के बांसवाड़ा और वागड़ क्षेत्र में आज भी पारंपरिक ज्ञान और प्राकृतिक संकेतों के आधार पर मानसून और मौसम का अनुमान लगाने की परंपरा जीवित है। स्थानीय प्रकृतिप्रेमी और जानकार लोग हवाओं के रुख, बादलों की दिशा, नमी, पक्षियों की गतिविधियों और पेड़-पौधों के व्यवहार से मौसम की चाल को समझ लेते हैं।

स्तम्भ लेखक एवं भाषाविद् प्रकाश पण्ड्या के अनुसार ‘आभी’ नामक प्रक्रिया, जिसमें बादलों की उत्तर-दक्षिण आवाजाही होती है, मानसून के आगमन का महत्वपूर्ण संकेत मानी जाती है। मान्यता है कि नौतपा के बाद यदि आभी सक्रिय हो जाए तो लगभग 30 दिनों के भीतर मानसून सक्रिय हो जाता है और अच्छी बारिश की संभावना रहती है।

वागड़ क्षेत्र में इस पारंपरिक ज्ञान को पीढ़ी-दर-पीढ़ी संरक्षित किया गया है। यहां के ग्रामीण समाज में इसे “वादरा पाणी भरवा जाए” कहा जाता है, जिसका अर्थ है कि बादल बारिश लेकर आते हैं। इसके अलावा डूंगरपुर के भीलूड़ा क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन आने वाले वर्ष की बारिश का अनुमान लगाने की परंपरा भी प्रचलित है, जहां रघुनाथजी मंदिर में होने वाली रस्मों के आधार पर चौमासे की वर्षा का आकलन किया जाता है।

मई-जून के दौरान चलने वाली हवाओं की दिशा को ‘कोलमण’ कहा जाता है, जिसे मानसून की दिशा और समय का संकेत माना जाता है। यह परंपरागत मौसम ज्ञान आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में खेती और जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

आधुनिक मौसम विज्ञान के बावजूद यह पारंपरिक ज्ञान लोगों में उत्सुकता का विषय बना हुआ है और वैज्ञानिक अध्ययन के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत |