बताया जा रहा है कि पुरोहित जी के कटले में कई दुकानें एक-दूसरे से इंटरकनेक्ट हैं। दुकानों के शटर बंद होने के कारण अंदर काफी मात्रा में धुआं भर गया है, जिससे दमकलकर्मियों को आग बुझाने के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सूचना मिलते ही दमकल की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.