प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 20 से ज्यादा दुकानें आग से प्रभावित हुई हैं। आग की चपेट में कपड़े, प्लास्टिक और चूड़ी-बैंगल्स की दुकानें आईं। बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत एक कपड़े की दुकान के बाहर रखे कार्टन से हुई, जिसके बाद आग तेजी से फैलती चली गई।
दिवाली का सीजन नजदीक होने के कारण व्यापारियों ने दुकानों में बड़ी मात्रा में सामान भर रखा था। ऐसे में आग की घटना से व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। व्यापारियों के मुताबिक शुरुआती तौर पर नुकसान करोड़ों रुपये तक पहुंचने की आशंका है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने और दुकानों में हुए नुकसान की जांच के बाद ही सामने आएगा।
घटना के बाद व्यापारियों ने नगर निगम की अग्निशमन व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि क्षेत्र में लगे फायर हाइड्रेंट सही स्थिति में होते, तो आग पर जल्द काबू पाने में मदद मिल सकती थी और नुकसान को कम किया जा सकता था।
आग की घटना ने दिवाली से ठीक पहले व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारण और कुल नुकसान का पता लगाने के लिए संबंधित स्तर पर जांच की जा रही है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.