Download App Now Register Now

राजस्थान में पंचायत चुनाव का रण तैयार, 23-24 सितंबर को होगी आरक्षण की लॉटरी

जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने आरक्षण लॉटरी की नई तारीखें तय कर दी हैं। 23 और 24 सितंबर 2026 को अलग-अलग स्तर पर आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी तैयारियों में तेजी आने की संभावना है।

23 सितंबर को जिला स्तर पर होगी लॉटरी

विभागीय कार्यक्रम के अनुसार 23 सितंबर को जिला स्तर पर जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। इसके बाद इन पदों की आरक्षण स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

24 सितंबर को सरपंच-पंच का आरक्षण

24 सितंबर को उपखंड स्तर पर ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। इसके बाद गांवों में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित उम्मीदवारों को अपनी-अपनी सीटों की आरक्षण स्थिति की जानकारी मिल सकेगी।

पहले 17-18 सितंबर को प्रस्तावित थी लॉटरी

आरक्षण लॉटरी पहले 17 और 18 सितंबर को प्रस्तावित की गई थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। अब विभाग ने नई तारीखें जारी करते हुए 23 और 24 सितंबर को प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टरों और उपखंड अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।

15 नवंबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य

राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं की चुनाव प्रक्रिया को 15 नवंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव से जुड़े अगले चरणों को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ होगा।

जिला प्रमुख पदों का आरक्षण पहले ही तय

जिला परिषद के जिला प्रमुख पदों के आरक्षण की प्रक्रिया 13 अगस्त 2026 को पूरी हो चुकी है। अब 23 सितंबर की लॉटरी में जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों तथा 24 सितंबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों का आरक्षण तय किया जाएगा।

आरक्षण की तारीख तय होने के साथ ही ग्रामीण राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। संभावित दावेदार अब अपनी-अपनी पंचायत और वार्ड की आरक्षण स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |