Download App Now Register Now

जोधपुर में पुलिसकर्मी से 16.42 लाख की साइबर ठगी

जोधपुर। शहर के माता का थान थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर तैनात 46 वर्षीय लिखमाराम को ऑनलाइन कमीशन का लालच देकर करीब 16.42 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर माता का थान थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, फरवरी 2026 में एएसआई लिखमाराम के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से वॉट्सऐप मैसेज आया। मैसेज में इन्वेस्टमेंट के नाम पर एक लिंक भेजा गया। ठगों ने उन्हें ‘ऑनलाइन शॉप समर कलेक्शन’ नाम की एक ऑनलाइन शॉप से जोड़ा और बताया कि शॉप पर सामान के ऑर्डर करने पर 20 प्रतिशत तक कमीशन सीधे वॉलेट या बैंक खाते में मिलेगा।

शुरुआत में ठगों ने पीड़ित से 16,029 रुपए ट्रांसफर करवाए। इसके बाद उन्हें कुछ कमीशन दिखाकर भरोसा जीत लिया गया। जब पीड़ित ने अपने पैसे निकालने की कोशिश की तो ठगों ने अलग-अलग बहाने बनाकर रकम जमा करवानी शुरू कर दी। कभी जीएसटी, कभी सर्विस टैक्स तो कभी अन्य चार्ज के नाम पर लगातार पैसे ट्रांसफर करवाए गए।

पीड़ित के मुताबिक, 12 फरवरी 2026 से 2 सितंबर 2026 के बीच वह ठगों के जाल में फंसकर अलग-अलग यूपीआई आईडी और बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करते रहे। इसमें उनके खुद के साथ-साथ उनके बेटे समरजीत और परिचित कुणाल गोयल के बैंक खातों का भी इस्तेमाल हुआ। इस दौरान करीब 15,58,521 रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए गए।

जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। कुल मिलाकर उनके साथ 16,42,964 रुपए की साइबर धोखाधड़ी हुई।

अब माता का थान थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर ठगों की तलाश और ट्रांजैक्शन से जुड़े बैंक खातों एवं यूपीआई आईडी की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस ठगी के पीछे कौन सा गिरोह सक्रिय है और रकम किन खातों में पहुंची।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर |