Download App Now Register Now

दिल्ली में दिया कुमारी ने किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व, महिला सशक्तिकरण योजनाओं की उपलब्धियां साझा कीं

जयपुर, 9 अक्टूबर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय शिखर सम्मेलन में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान और ‘महिला सशक्तिकरण केंद्र’ (HEW) के क्रियान्वयन, उपलब्धियों और नवाचारों पर प्रस्तुतीकरण दिया।

बालिका शिक्षा और महिला आत्मनिर्भरता पर जोर

सम्मेलन में दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं तथा विभिन्न राज्यों में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के अधिकारी रहे मौजूद

इस शिखर सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर सहित विभिन्न राज्यों के महिला एवं बाल विकास मंत्री, विभागीय सचिव और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सम्मेलन में महिला एवं बालिका सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन और अनुभवों को साझा किया गया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर |