Download App Now Register Now

बीजेपी की निकाय चुनाव रणनीति पर मंथन, BL संतोष देंगे जीत का मंत्र

जयपुर: राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष 4 सितंबर को जयपुर पहुंचकर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठकें करेंगे।

बीएल संतोष दिनभर निकाय चुनाव से जुड़ी चुनाव प्रबंधन कमेटियों और संगठन प्रभारियों से फीडबैक लेंगे। इस दौरान बूथ स्तर तक की रणनीति, संगठनात्मक समन्वय, प्रचार अभियान और चुनावी घोषणापत्र को लेकर भी चर्चा होगी।

भीतरघात और गुटबाजी पर सख्त संदेश

टिकट वितरण के बाद कुछ जगहों पर पार्टी के भीतर असंतोष और बगावत की स्थिति सामने आई थी। हालांकि बीजेपी अधिकांश बागियों को मनाने में सफल रही है। ऐसे में बीएल संतोष उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को दो टूक संदेश दे सकते हैं, जो पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ भीतरघात कर रहे हैं या करने की कोशिश कर सकते हैं।

बूथ स्तर की रणनीति पर फोकस

बैठकों में यह भी तय किया जाएगा कि बीजेपी का अधिक से अधिक मतदाता मतदान केंद्र तक कैसे पहुंचे। प्रचार रथों, स्थानीय मुद्दों और पार्टी के मैनिफेस्टो को लेकर भी फीडबैक लिया जाएगा। इसके अलावा Gen Z और UGC रोलबैक जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की संभावना है।

बीएल संतोष का यह दौरा इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि नाम वापसी के बाद अब निकाय चुनाव का मैदान पूरी तरह साफ हो चुका है और बीजेपी संगठन को चुनावी मुकाबले के लिए पूरी तरह सक्रिय करने में जुटी है।

BL संतोष के जयपुर दौरे में क्या रहेगा खास?

  • निकाय चुनाव को लेकर चुनाव प्रबंधन की समीक्षा
  • चुनाव और निकाय संगठन प्रभारियों से फीडबैक
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मदन राठौड़ के साथ अहम बैठक
  • बीजेपी प्रदेश कोर कमेटी के सदस्यों से संवाद
  • बूथ स्तर तक चुनावी रणनीति की समीक्षा
  • संगठनात्मक समन्वय पर मंथन
  • पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ भीतरघात पर सख्त संदेश
  • गुटबाजी रोकने और संगठन को एकजुट रखने पर जोर
  • बीजेपी के प्रचार रथों को लेकर फीडबैक
  • चुनावी घोषणापत्र को लेकर चर्चा
  • मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की रणनीति
  • Gen Z और UGC रोलबैक जैसे मुद्दों पर चर्चा
  • संभावित चुनावी रणनीति पर मंथन

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर |