Download App Now Register Now

बीकानेर के 79 वार्डों में पहले चरण का मतदान जारी, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने डाला वोट

बीकानेर: राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव के तहत बीकानेर नगर निगम में पहले चरण का मतदान जारी है। नगर निगम के कुल 80 वार्डों में से 79 वार्डों के लिए आज मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने भी वार्ड नंबर 6 में मतदान किया और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

वार्ड नंबर 6 में भाजपा के संदीप गहलोत, कांग्रेस के नंदकिशोर गहलोत और भाजपा के बागी प्रत्याशी दीपक गहलोत समेत अन्य उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नगर निगम के एक वार्ड में प्रत्याशी के निर्विरोध चुने जाने के बाद अब 79 वार्डों में कुल 371 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

448 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बीकानेर में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कुल 448 मतदान केंद्रों पर 1,792 मतदान कार्मिक तैनात किए गए हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए करीब 1,800 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 60 रिजर्व पुलिस पार्टियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

अधिकारियों ने की अधिक मतदान की अपील

जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा लगातार चुनाव व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अधिकाधिक मतदान करने की अपील की है।

वहीं नगर निगम आयुक्त IAS स्नेहल धायगुडे, ADM उम्मेद सिंह रत्नु, रीना छीपा समेत अन्य अधिकारी भी मतदान केंद्रों और चुनावी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रशासन का फोकस शांतिपूर्ण मतदान के साथ-साथ सभी मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने पर है।

बीकानेर में मतदान को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर |