Download App Now Register Now

जयपुर नगर निगम चुनाव: 11 सितंबर को 150 वार्डों में मतदान, आज रवाना होंगे मतदान दल

जयपुर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में 11 सितंबर को मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मतदान दलों की रवानगी 10 सितंबर को दो पारियों में होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) संदेश नायक के निर्देशानुसार मतदान दल श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सीकर रोड, जयपुर से रवाना होंगे। पहली पारी में सुबह 7 बजे और दूसरी पारी में सुबह 11 बजे मतदान दलों को रवाना किया जाएगा।

150 वार्डों में 2,256 मतदान केंद्र

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में कुल 2,256 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 2,204 मुख्य मतदान केंद्र और 52 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। मतदान के लिए कुल 827 मतदान भवन निर्धारित किए गए हैं।

इन मतदान केंद्रों पर कुल 24 लाख 18 हजार 264 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 12,56,187 पुरुष, 11,61,986 महिला और 91 अन्य मतदाता शामिल हैं।

किस क्षेत्र में कितने मतदाता?

निर्वाचन क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार—

  • विद्याधर नगर: 22 वार्ड, 298 मतदान केंद्र, 3,59,546 मतदाता

  • झोटवाड़ा: 15 वार्ड, 243 मतदान केंद्र, 2,42,645 मतदाता

  • सांगानेर: 21 वार्ड, 329 मतदान केंद्र, 3,66,775 मतदाता

  • बगरू: 14 वार्ड, 264 मतदान केंद्र, 2,62,457 मतदाता

  • मालवीय नगर: 15 वार्ड, 192 मतदान केंद्र, 1,99,530 मतदाता

  • सिविल लाइन्स: 16 वार्ड, 234 मतदान केंद्र, 2,44,853 मतदाता

  • किशनपोल: 12 वार्ड, 176 मतदान केंद्र, 1,94,478 मतदाता

  • आदर्श नगर: 17 वार्ड, 237 मतदान केंद्र, 2,35,822 मतदाता

  • हवामहल: 15 वार्ड, 241 मतदान केंद्र, 2,64,605 मतदाता

  • आमेर: 3 वार्ड, 42 मतदान केंद्र, 47,553 मतदाता

सुबह 7 बजे इन क्षेत्रों के मतदान दल होंगे रवाना

पहली पारी में सुबह 7 बजे बगरू, सांगानेर, विद्याधर नगर, झोटवाड़ा और हवामहल निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान दल रवाना किए जाएंगे।

वहीं दूसरी पारी में सुबह 11 बजे मालवीय नगर, आदर्श नगर, किशनपोल, सिविल लाइन्स और आमेर के मतदान दलों की रवानगी होगी।

पांच प्रशिक्षण केंद्रों पर होगी व्यवस्था

मतदान दलों के प्रशिक्षण और चुनाव सामग्री वितरण के लिए पांच टेस्ट/प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं। इनमें—

  1. टेस्ट क्रमांक 1: बगरू एवं मालवीय नगर

  2. टेस्ट क्रमांक 2: सांगानेर एवं आदर्श नगर

  3. टेस्ट क्रमांक 3: विद्याधर नगर एवं किशनपोल

  4. टेस्ट क्रमांक 4: झोटवाड़ा एवं सिविल लाइन्स

  5. टेस्ट क्रमांक 5: हवामहल एवं आमेर

के लिए व्यवस्था की गई है।

मतदान दलों के लिए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था

मतदान दलों की सुविधा को देखते हुए वाहनों की पार्किंग के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। बगरू के लिए पार्किंग नंबर 4, मालवीय नगर के लिए नंबर 3, सांगानेर के लिए नंबर 2 और आदर्श नगर के लिए नंबर 3 निर्धारित की गई है।

वहीं विद्याधर नगर, किशनपोल, झोटवाड़ा, सिविल लाइन्स, हवामहल और आमेर के मतदान दलों के लिए आईटीआई कॉलेज के सामने पार्किंग नंबर 1 निर्धारित की गई है।

निर्धारित स्थल पर मतदान दलों के बैठने, प्रशिक्षण और चुनाव सामग्री प्राप्त करने के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं। संबंधित प्रकोष्ठों और ईआरओ/आरओ स्टाफ की तैनाती भी की गई है। चुनाव सामग्री प्राप्त करने के बाद मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदान दलों की रवानगी के दौरान प्रशिक्षण, चुनाव सामग्री वितरण, वाहन, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। प्रशासन का लक्ष्य मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, स्वतंत्र, सुचारू और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |