Download App Now Register Now

निकाय चुनाव 2026: दूसरे चरण का मतदान जारी, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया मतदान

जयपुर: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव-2026 के दूसरे चरण का मतदान जारी है। जयपुर में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पोद्दार मूक-बधिर स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आम जनता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की।

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कोटा में किया मतदान

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कोटा स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने नगर निगम चुनाव में बीजेपी की जीत का भरोसा जताया।

मतदान के बाद मंत्री नागर स्थानीय पार्षद प्रत्याशी शोभा अहलूवालिया के स्टॉल पर भी बैठे। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को पर्चियां बांटी और बीजेपी के पक्ष में समर्थन मांगा।

हीरालाल नागर ने नगर निगम चुनाव में बीजेपी की एकतरफा जीत का दावा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एसी में बैठकर काम करने वाले नेता नहीं, बल्कि सड़क पर उतरकर मेहनत करने वाले नेता हैं।

उन्होंने लोकसभा स्पीकर के कोटा के विकास को लेकर विजन और दूरगामी सोच की भी जमकर प्रशंसा की।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने परिवार के साथ किया मतदान

जोधपुर में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी मतदान किया। उन्होंने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, पुलिस लाइन में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उनकी पत्नी नौनंद कंवर और पुत्रियां भी साथ मौजूद रहीं।

मतदान के बाद शेखावत ने कहा कि लोकतंत्र की परिपक्वता के लिए स्वस्थ और स्वतंत्र मतदान जरूरी है। उन्होंने लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

शेखावत ने जोधपुर नगर निगम में एक बार फिर बीजेपी का बोर्ड बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस बार दो-तिहाई बहुमत के साथ वापसी करेगी। साथ ही उन्होंने लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका को अहम बताया।

दूसरे चरण में कई दिग्गजों ने किया मतदान

राजस्थान के दूसरे चरण के मतदान में कई बड़े नेताओं और अधिकारियों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, राजनीतिक दलों के नेता भी अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के दावे कर रहे हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |