अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में नगर निकाय चुनाव के दौरान वार्ड-38 में मतदान के बीच हंगामा हो गया। बूथ संख्या 78/79 के बाहर कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और निर्दलीय प्रत्याशी समेत दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना के बाद मतदान केंद्र के बाहर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक, मतदान के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी और एक अन्य व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई।
इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिससे बूथ के बाहर मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कराया और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस की मौजूदगी में मौके पर शांति व्यवस्था कायम कर मतदान प्रक्रिया को दोबारा सुचारू कराया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
बूथ संख्या 78/79 के बाहर विवाद
निर्दलीय प्रत्याशी और एक अन्य व्यक्ति में कहासुनी
देखते ही देखते कहासुनी झड़प में बदली
दोनों पक्षों के बीच मारपीट से मची अफरा-तफरी
सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा
दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति संभाली गई
पुलिस की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया सुचारू कराई गई
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.