फलोदी सट्टा बाजार को चुनावों के दौरान अपने अनुमान और भाव के लिए जाना जाता है। हालांकि, इस बार बाजार के जानकारों के मुताबिक जोधपुर, जैसलमेर, जयपुर, कोटा समेत अन्य शहरों के निकाय चुनावों को लेकर कोई विशेष भाव जारी नहीं किया गया है। बाजार का मुख्य फोकस फलोदी नगर परिषद चुनाव पर बताया जा रहा है।
फलोदी नगर परिषद चुनाव को लेकर सामने आए कथित बाजार आकलन में किसी भी एक दल को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। बाजार से जुड़े जानकारों के अनुसार इस बार निर्दलीय उम्मीदवारों की भूमिका अहम हो सकती है।
कथित अनुमान के मुताबिक—
BJP: 16 से 18 सीटें
कांग्रेस: 13 से 15 सीटें
निर्दलीय: अहम भूमिका में रहने का अनुमान
इन आंकड़ों के मुताबिक भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है, लेकिन बहुमत के लिए उसे निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की जरूरत पड़ सकती है।
अगर ये कथित बाजार अनुमान सही साबित होते हैं तो फलोदी नगर परिषद में निर्दलीय उम्मीदवार किंगमेकर की भूमिका में आ सकते हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों को शहर में बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीय पार्षदों का समर्थन जुटाना पड़ सकता है।
हालांकि, सट्टा बाजार के आंकड़े आधिकारिक चुनाव परिणाम नहीं हैं और इनके सही होने की कोई गारंटी नहीं होती। अंतिम तस्वीर 14 सितंबर को मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.