Download App Now Register Now

जैसलमेर में दर्दनाक हादसा, खेत में करंट लगने से 22 वर्षीय किसान की मौत

जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें भींयासार गांव निवासी 22 वर्षीय किसान विसना राम पुत्र शंकर लाल की खेत में काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना 1-3 लाखा माइनर क्षेत्र के पास उस समय हुई जब वह खेत में काश्तकारी का कार्य कर रहा था। अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मोहनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोहनगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बाद में परिजनों के पहुंचने पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम कराया गया और शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक विसना राम अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था, जिस पर बूढ़े माता-पिता, दो भाइयों और तीन बहनों की जिम्मेदारी थी। उसकी असमय मौत से परिवार पर गहरा आर्थिक और मानसिक संकट टूट पड़ा है। परिजनों के अनुसार इस वर्ष उसके मुकलावे की तैयारियां भी चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को गहरे शोक में बदल दिया।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मेहनती और जिम्मेदार युवा की अचानक मौत से हर कोई स्तब्ध है और पूरा क्षेत्र इस दुखद हादसे से गमगीन है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |