जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि अभियान के दौरान लीजहोल्ड पट्टों से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई की गई। शिविर में आवेदन करने वाले लोगों को महज एक घंटे के भीतर पट्टे जारी किए गए। इससे आवेदकों को राहत मिली और उन्हें अपने काम के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ा।
जेडीए परिसर स्थित नागरिक सेवा केंद्र में 7 से 16 अक्टूबर तक जोनवार शिविर आयोजित किए गए। इसके अलावा, रविवार को छोड़कर संबंधित जोन कार्यालयों में भी शिविर लगाए गए, ताकि नागरिक अपने क्षेत्र में ही समस्याओं का समाधान करा सकें।
सेवा सेतु अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों का जल्द निस्तारण करने और नागरिकों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाने पर जोर दिया गया। जेडीए ने विभिन्न सेवाओं को समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के लिए शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया।
जेडीए के अनुसार, अभियान के दौरान 3774 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इस पहल का उद्देश्य नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना और आमजन को सरकारी कार्यों में अनावश्यक देरी से राहत दिलाना रहा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.