राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और आत्मीयता का पावन उत्सव है। यह पर्व समाज में परस्पर स्नेह और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।
राज्यपाल ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि कर्तव्य और संरक्षण की भावना का भी प्रतीक है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति सभी को संकल्पबद्ध होने का आह्वान किया।
लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं ने राज्यपाल को राखी बांधी। राज्यपाल ने सभी को स्नेह और शुभकामनाएं देते हुए रक्षाबंधन पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.