Download App Now Register Now

Rajasthan Crime: बीकानेर में 8वीं बोर्ड परीक्षा देने निकली 13 साल की छात्रा का अर्धनग्न शव मिला, हत्या से सुलगा रणजीतपुरा

राजस्थान: के बीकानेर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। रणजीतपुरा (बज्जू) इलाके में 8वीं बोर्ड की परीक्षा देने घर से निकली 13 साल की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। बच्ची का अर्धनग्न शव नहर के पास झाड़ियों में मिलने से इलाके में भारी तनाव फैल गया।

यह मामला केवल एक हत्या का नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।


परीक्षा देने निकली, लेकिन घर नहीं लौटी

जानकारी के अनुसार, छात्रा अपनी ढाणी से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित परीक्षा केंद्र के लिए निकली थी। वह राजस्थान 8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 देने जा रही थी।

जब वह समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंची तो स्कूल प्रशासन ने परिजनों को सूचना दी। यह सूचना मिलते ही परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत तलाश शुरू की।

घंटों की तलाश के बाद नहर किनारे झाड़ियों में बच्ची का शव मिला। शव की हालत देखकर परिजन और ग्रामीण सन्न रह गए।


अर्धनग्न अवस्था में मिला शव, दरिंदगी की आशंका

ग्रामीणों का आरोप है कि बच्ची के साथ पहले दरिंदगी की गई और फिर उसकी हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया।

हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल एफएसएल और साइबर सेल की टीमें सबूत जुटाने में लगी हैं।

बीकानेर एसपी कावेंद्र सिंह सागर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।


‘आरोपी की गिरफ्तारी तक नहीं होगा अंतिम संस्कार’

घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने शव के साथ रातभर धरना दिया।

उनकी मांग साफ है:
“जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होगा, तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा।”

इलाके में पुलिस बल तैनात है और प्रशासन लगातार समझाइश की कोशिश कर रहा है।


राजनीति भी गरमाई

इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अर्नब चक्रवात का असर: राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, उत्तराखंड में बर्फबारी; ओडिशा में बाढ़-भूस्खलन से 3 की मौत | खाटूश्याम बाबा के दर्शन साढ़े 19 घंटे रहेंगे बंद, दीपावली पर मंदिर में होगी साफ-सफाई; जानें नया शेड्यूल | राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: नीमकाथाना की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के नतीजे घोषित, सिरोही में सबसे बड़ी जीत | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर जयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई एकता की शपथ | चक्रवात अर्नब की ताजा अपडेट: कमजोर पड़ा चक्रवात अर्नब, राजस्थान से बिहार तक मौसम का अलर्ट; अंडमान सागर में नया सिस्टम सक्रिय | चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई, जानिए नई तारीखें | RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत से BJP को झटका, पुणे में भी हारी; जानिए कहां बिगड़ा चुनावी गणित | भूटान में ग्लेशियर झील फटी, गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड बहा; भारत में बाढ़ का खतरा, बंगाल में 10 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए | मोदी नहीं, 'ओदी' कहिए... ज्ञानेश कुमार का नाम भी बदला, CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थकों को सिखाई कोड लैंग्वेज |