Download App Now Register Now

सीकर कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा द्वारा औचक निरीक्षण

  • सीकर। भीषण गर्मी के बीच अस्पतालों की व्यवस्थाओं को लेकर उठ रहे सवालों के बीच बुधवार को प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने सीकर के कल्याण अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों व उनके परिजनों से सीधे संवाद कर सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जानने का प्रयास किया। वहीं मंत्री ने अधिकारियों को कई व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री ने अस्पताल के आईसीयू, ट्रॉमा सेंटर, रामाश्रय वार्ड, मेल मेडिकल वार्ड, साइकेट्री वार्ड और ओपीडी सहित कई विभागों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से उपचार, दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति और अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती एक बुजुर्ग मरीज ने समय पर डॉक्टरों के आने और दवाइयों की उपलब्धता की पुष्टि की।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और कूलिंग सिस्टम का भी जायजा लिया। कुछ स्थानों पर सफाई संतोषजनक न होने पर उन्होंने सुधार के निर्देश दिए। ओपीडी में लंबी कतारें देखकर उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और मरीजों का इंतजार कम करने के निर्देश दिए। आईसीयू में भर्ती मरीजों के परिजनों से भी मंत्री ने बातचीत कर उपचार की गुणवत्ता और दवाइयों की उपलब्धता का फीडबैक लिया।

निरीक्षण के दौरान एक पुलिसकर्मी सरकारी वाहन में एसी चलाकर बैठा हुआ था, जिस पर मंत्री नाराज हुए और उन्हें फटकार लगाई। मंत्री ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईंधन की बचत की बात करते हैं, तो जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

इस दौरान धोद विधायक गोरधन वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार और अस्पताल प्रशासन के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

  •  

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अर्नब चक्रवात का असर: राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, उत्तराखंड में बर्फबारी; ओडिशा में बाढ़-भूस्खलन से 3 की मौत | खाटूश्याम बाबा के दर्शन साढ़े 19 घंटे रहेंगे बंद, दीपावली पर मंदिर में होगी साफ-सफाई; जानें नया शेड्यूल | राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: नीमकाथाना की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के नतीजे घोषित, सिरोही में सबसे बड़ी जीत | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर जयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई एकता की शपथ | चक्रवात अर्नब की ताजा अपडेट: कमजोर पड़ा चक्रवात अर्नब, राजस्थान से बिहार तक मौसम का अलर्ट; अंडमान सागर में नया सिस्टम सक्रिय | चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई, जानिए नई तारीखें | RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत से BJP को झटका, पुणे में भी हारी; जानिए कहां बिगड़ा चुनावी गणित | भूटान में ग्लेशियर झील फटी, गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड बहा; भारत में बाढ़ का खतरा, बंगाल में 10 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए | मोदी नहीं, 'ओदी' कहिए... ज्ञानेश कुमार का नाम भी बदला, CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थकों को सिखाई कोड लैंग्वेज |